{"_id":"64ca5a56b161ed003308b0c6","slug":"accused-of-shooting-young-man-arrested-for-testifying-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10572-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गवाही देने पर युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गवाही देने पर युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Aug 2023 06:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अदालत में खिलाफ गवाही देने से नाराज होकर युवक को गोली मारने के आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव अटाली निवासी राजेंद्र उर्फ बंगाली के रूप में हुई है। राजेंद्र का साल 2017 में गांव में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। इस पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। केस में गांव अटाली निवासी संजय नाम के व्यक्ति की आरोपी के खिलाफ अदालत में गवाही थी। राजेंद्र ने संजय को उसके पक्ष में गवाही देने के लिए कहा लेकिन अदालत में उसके खिलाफ गवाही दी। बदला लेने के लिए आरोपी उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ से कट्टा खरीदकर लाया। 13 जुलाई को गांव में आरोपी ने संजय पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।