फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of selling and occupying the couple's house by preparing fake documents

Faridabad News: दंपती के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने और कब्जा करने का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling and occupying the couple's house by preparing fake documents
महिला ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना में साजिश के तहत ठगी व धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीाबाद। अमेरिका में रह रहे दंपती के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने और कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में ये आरोप अपने ससुर, ननद व मकान खरीदने वाले व्यक्ति पर लगाए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 थाना पुलिस ने साजिश के तहत ठगी व धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को ये शिकायत सेक्टर 31 निवासी महिला शुभ्रा गुप्ता ने दी है। महिला का कहना है कि वो अपने पति विवेक गुप्ता के साथ अमेरिका में रहती है। उनके पति विवेक गुप्ता का सेक्टर-31 में मकान है। वह इस पर साल 2009 से मालिक व काबिज हैं। इसकी देखरेख के लिए ससुर कुलभूषण गुप्ता को 18 नवंबर 2011 में अधिकृत किया गया था। दंपती अक्सर सपरिवार फरीदाबाद आकर इसी मकान में रहते हैं। साल 2022 में महिला की सास के निधन पर परिवार समेत फरीदाबाद आए तो पता चला कि कुछ लोग मकान पर गैर कानूनी रूप से कब्जा करना चाहते हैं। इसके बाद पति ने ससुर के नाम अधिकृत लेटर को 25 सिंतबर 2022 को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ये खारिज कराने के बाद भी ससुर व ननद रेखा ने मिलकर मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बृजानंद नागर को बेच दिया है। वो मकान पर कब्जा कर रहा है। महिला के अनुसार मकान की देखरेख के लिए ससुर को हटाकर अपने भाई को अधिकृत किया था। लेकिन आरोपियों ने बृजानंद सागर को 65 लाख रुपये में मकान बेच दिया। महिला का भाई यहां गया तो बृजानंद नागर ने मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed