{"_id":"68bc70454fc99a4a20040efc","slug":"accused-of-murder-of-textile-businessman-by-poisoning-him-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50770-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कपड़ा कारोबारी की जहर देकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कपड़ा कारोबारी की जहर देकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल के गांव जनौली के रहने वाले कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हिस्सेदारों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पलवल के गांव जनौली के रहने वाले ओमप्रकाश ने आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके भाई सुखबीर कपड़े का कारोबार करते थे। मई 2023 में बल्लभगढ़ के रहने वाले सुमित, राजीव, राहुल, मुकेश के साथ मिलकर कपड़े की रंगाई और छपाई की कंपनी शुरू की थी। उस कंपनी में सभी 25 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। उन्होंने बताया कि सुखबीर ने कंपनी शुरू होने से पहले सुमित व राजीव के कहने पर 56 लाख रुपये दिए थे। सुखबीर व मुकेश ने कई बार सुमित और राजीव को फर्म का जॉइंट अकाउंट खोलने के लिए कहा। लेकिन हर बार टाल मटोल करने लगे क्योंकि सुमित अपने नाम से खाता चला रहा था। उसी खाते में सुखबीर ने पैसा दिया था।
पैसे मांगने पर कंपनी में घुसने पर लगाई रोक
उन्होंने बताया कि सुखबीर ने जब सुमित व राजीव से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उनके फैक्ट्री में घुसने पर रोक लगा दी। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पांच सितंबर को आरोपी सुमित और राजीव के बुलाने पर सुखबीर सुमित के घर गया था। जहां सुबह 11 बजे सुखबीर ने फोन करके अपने भाई ओमप्रकाश को बताया कि सुमित और उसके साथियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया है।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में पड़ा था सुखबीर
भांजा अतर सिंह सुखबीर को लेने साहूपुरा जाट चौक के पास पहुंचा। वह एक बेंच पर बेहोशी की हालत में लेटा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके अलावा उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह उसे वहां से एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां से दिल्ली रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।