फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of murder of a live-in partner, FIR lodged

Faridabad News: लिव-इन में रह रहे युवक की हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of a live-in partner, FIR lodged
फरीदाबाद। सेक्टर-4 के पास पटेल नगर में रहने वाली एक महिला पर उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले युवक की हत्या का आरोप लगा है। हत्या का आरोप युवक के पिता ने लगाया है। बिहार के जगदीशपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल फरीदाबाद पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार भागलपुर के कनकैथी गांव में रहने वाले दशरथ दास ने ये शिकायत दी है। इन्होंने शिकायत में बताया कि इनका बेटा बेचनदास करीब 5 साल पहले गुड्डू दास की पत्नी बीना देवी को लेकर बल्लभगढ़ में सेक्टर-4 पटेल नगर में आकर रहने लगा था। वह यहां पर मेहनत मजदूरी करता था। 11 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि बेचनदास की बीमारी से मौत हो गई है। जिस पर वह अपने पुत्र बेचनदास का शव लेकर बिहार चले गए थे। इस घटना की सूचना उन्होंने बिहार के जगदीशपुर थाने की पुलिस को दी। जिस पर थाना जगदीशपुर की पुलिस ने बेचनदास के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की बीमारी से मौत नहीं हुई, बल्कि बीणा देवी ने हत्या की है। तब उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी। अब उसने 4 अप्रैल को जगदीशपुर थाने में लिखित शिकायत दी। जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल फरीदाबाद पुलिस के पास आई। जिस पर अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed