फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of luring a woman away, case filed

Faridabad News: महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस

Mon, 16 Jun 2025 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of luring a woman away, case filed
फरीदाबाद। मायके में परिवार से मिलने आई महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिरखा कॉलोनी निवासी मीरा देवी ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उनके चार बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी चांदनी की शादी लगभग चार साल पहले वेद प्रकाश निवासी एमपी के साथ हुई थी। उनकी बेटी दो महीने पहले ससुराल से उनके घर रहने के लिए आई हुई थी। नौ जून को जब वह ड्यूटी से घर वापस आईं तो उनकी छोटी बेटी प्रीति कुमारी ने बताया कि चांदनी पड़ोस में रहने वाले अजय के साथ बाइक पर बैठ कर गई थी। बेटी के बारे में उन्होंने ससुराल में उसके ससुर रघुनाथ सिंह से पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि चांदनी वहां पर नहीं आई है। उनका आरोप है कि अजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed