फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of cheating Rs 4.12 lakh on the pretext of a task arrested from Delhi

Faridabad News: टास्क के बहाने 4.12 लाख की ठगी का आरोपी दिल्ली से पकड़ा

Sat, 27 Sep 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 4.12 lakh on the pretext of a task arrested from Delhi
- पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम टास्क के बहाने 4.12 लाख रुपये की ठगी का आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया है। वहीं बीमा पॉलिसी के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का आरोपी यूपी मुज्जफरनगर से पकड़ा गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में टेलीग्राम टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 4.12 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 20 साल का सानिफ मलिक दिल्ली के अमर नगर का रहने वाला है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। इसके खाते में ठगी के 25 हजार रुपये आए थे। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में इसकी एफआईआर एसजीएम नगर निवासी एक युवक ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बीमा पॉलिसी करने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 32 साल का सचिन कुमार यूपी मुज्जफरनगर का रहने वाला है। आरोपी ने अपना खाता ठगों को दे रखा था और इसके खाते में ठगी के 73,600 रुपये आए थे। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ठगी की एफआईआर सरूरपुर इलाके की राम कॉलोनी निवासी युवक ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed