फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of cheating in the name of getting job in Air India arrested

Faridabad: एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 01:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 May 2023 01:58 PM IST
सार

आरोपी फेसबुक के जरिए अपना शिकार ढूंढते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting job in Air India arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों सहित नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक के माध्यम से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को निशाना बनाते थे।

विज्ञापन


डीसीपी अमित यशवर्द्धन ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोएडा निवासी अभय व गाजियाबाद निवासी रवि, विजय उर्फ बबलू, हिमांशु, नितेश, राहुल, रजनीश, खुशबू तथा रिया के रूप में हुई है। आरोपी शातिर अपराधी हैं। फेसबुक के माध्यम से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपी खुद को एयर इंडिया का अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे। अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर झांसे में ले लेते थे। एयर इंडिया का एक फर्जी जॉब लेटर तैयार कर व्यक्ति को भेजते थे। पीड़ित उसे एयर इंडिया का असली ऑफर लेटर समझकर आरोपियों को पैसे दे देते थे। इसके बाद ट्रेनिंग, आईडी कार्ड फीस आदि का बहाना बनाकर पैसे ऐंठते रहते। 
विज्ञापन


आरोपियों ने तिगांव निवासी युवती को टिकट चेकर की नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और 41349 रुपये ठग लिए। तब उसके शिकायत दी। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास, प्रवीण, एएसआई अनूप, दीपक, हवलदार भूपेंद्र, नावेद, सिपाही आजाद, प्रदीप, विक्रांत तथा महिला सिपाही मनीषा की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। जांच में आरोपियों के फर्जी बैंक खातों में 20 लाख रुपये का लेनदेन पाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed