फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of breaking into a house in Gandhi Colony and threatening

Faridabad News: गांधी कॉलोनी में घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into a house in Gandhi Colony and threatening
पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी में एक परिवार के घर और कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, हथियार दिखाकर धमकाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एनआईटी थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि घटना एक जून की शाम करीब सात बजे हुई, जबकि इससे एक दिन पहले भी आरोपी उनके घर पहुंचे थे और परिवार के सदस्यों को धमकियां देकर गए थे।

पुलिस को दी शिकायत में गांधी कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि कुछ लोग घर में जबरन घुस आए और उसके भाई के कार्यालय में तोड़फोड़ की। आरोपियों के पास हथियार, पेचकस और लाठियां थीं। शिकायत में अमित कल्याणा, अशोक उर्फ कातिया और तुस्सु को नामजद किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता को हथियार दिखाया व चाचा को पेचकस दिखाकर धमकाया। परिवार का कहना है कि पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी बताया गया कि एक दिन पहले आरोपियों ने उसके चाचा के बेटे हितेश के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाना एनआईटी-पांच में दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी दोबारा घर पहुंच गए। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed