फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of attacking former mayor's son arrested

पूर्व महापौर के बेटे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking former mayor's son arrested
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयाल नगर में नगर निगम के पूर्व महापौर सूबेदार सुमन के बेटे सरवन कुमार की आंख फोड़ने मामले में पुलिस ने आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर झगडे़ सहित एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। एससी एसटी एक्ट लगने के कारण अब मामले की जांच एसीपी बड़खल कर रहे हैं। दयालनगर निवासी सरवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि घर में दुकान चलाते है। शनिवार को अहमद व शमशाद समेत अन्य लोग सड़क किनारे लोहे का बेंच लगाकर बैठे थे। इससे सड़क पर वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। सरवन ने आरोपियों से बेंच हटाने के लिए कहा था। इस पर अहमद ने डंडे से हमला कर दिया। डंडा सरवन की आंख पर जा लगा और उनकी आंख फूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed