फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of assault and robbery in the name of Bajrang Dal arrested

Faridabad News: बजरंग दल के नाम पर मारपीट व लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault and robbery in the name of Bajrang Dal arrested
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई थी वारदात, आरोपी पर है पांच हजार का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में गत 23 जनवरी को दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा है। उसकी पहचान शाहरुख उर्फ जुहरू निवासी गांव छारोडा थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है। इस वारदात में बदमाशों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताकर यात्रियों से लूटपाट और मारपीट की थी। जांच में एक आरोपी को जनवरी महीने में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि यह घटना 23 जनवरी की रात करीब 1:30 से 2:00 बजे की है। जब दिल्ली निवासी पीड़ित राजू और उनके साथी दिलशाद अपनी गाड़ी में मेडिकल सामान लेकर दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहे थे। घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा से आगे चैनल नंबर 73 के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने सहायता के लिए 1033 और टाटा मोटर्स को कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर वहां रुकी, जिसमें से 4 - 5 व्यक्ति उतरे। उन्होंने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताकर इनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये नकद छीन लिए और यूपीआई पिन लेकर 5,000 रुपये की ट्रांजेक्शन भी की।
विज्ञापन

पीड़ितों की शिकायत पर फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए। गाड़ी नंबर की जांच से मालिक फैज मोहम्मद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बेला, थाना सीकरी जिला डीग, राजस्थान का पता चला। इस जांच के आधार पर पुलिस ने 28 जनवरी को फैज को गिरफ्तार कर लिया। उससे घटना में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया गया। फैज मोहम्मद ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी थी। इनमें शाहरुख उर्फ जुहरू भी शामिल था, जो अब तक फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed