{"_id":"60e985888ebc3ebb6750b54d","slug":"accused-of-absconding-rape-arrested-for-three-months-faridabad-news-noi592601368","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। करीब तीन महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को थाना पल्ला पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर बिहार निवासी किशन के रूप में हुई है। वह फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर करीब 12 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
करीब तीन माह पूर्व थाने में एक महिला ने बताया कि उसका पति काफी साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। उसके बाद से किशन ने पीड़िता के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का वादा करके उससे संबंध बनाए। महिला ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। अप्रैल 2021 में आरोपी बिहार चला गया, जहां उसने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई कर ली। पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी नवीन नगर में दर्ज करवाई। चौकी प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने एएसआई अनीता की अगुवाई में एक टीम गठित की। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार गई, लेकिन आरोपी फरीदाबाद आ गया। पुलिस टीम ने फरीदाबाद में आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह बार-बार बचता रहा। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के बदरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।