फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused granted bail in case of extorting money by making obscene videos

Faridabad News: अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को जमानत

Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in case of extorting money by making obscene videos
अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को जमानत
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर क्राइम एनआईटी थाने में दर्ज अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने आरोपी विक्रम सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के एक सक्षम जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 25 मई 2026 को शिकायत दी थी कि रात करीब दो बजे उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद आरोपी पक्ष ने उनका चेहरा रिकॉर्ड कर वीडियो को एडिट किया और उसे भेजकर रुपये की मांग की। घबराए शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कहने पर यूपीआई के जरिए तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 96 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। मामले में आरोपी विक्रम सिंह को 11 जुलाई 2026 से न्यायिक हिरासत में बताया गया। आरोपी की ओर से अदालत में दलील दी गई कि जांच पूरी हो चुकी है और 28 अगस्त को चालान भी पेश किया जा चुका है। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने रिकॉर्ड देखने के बाद पाया कि आरोपी के खिलाफ कोई अन्य आपराधिक मामला लंबित नहीं है और वह न तो कॉल करने वाला व्यक्ति है और न ही रकम का लाभार्थी।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed