फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused gets bail in 26 cases

Faridabad News: 26 मामलों में आरोपी को मिली जमानत

Sat, 07 Mar 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused gets bail in 26 cases
नूंह। जिले में 31 जुलाई 2023 को हुई हिंसा के मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपी आदिल उर्फ डीएसपी निवासी गांव नगीना को विभिन्न मुकदमों में जमानत मिलने से उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। नूंह हिंसा के बाद आदिल के खिलाफ थाना नगीना में 18 एफआईआर दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन




आदिल की मां समीना ने बेटे को निर्दोष बताते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद संगठन ने मामले को स्वीकार कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। जमीयत के कानूनी प्रभारी मौलाना नियाज अहमद फारूकी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता ताहिर रुपड़िया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम ने पैरवी की। पहले 18 मामलों में जमानत मिलने के बाद गैरहाजिरी के कारण जारी वारंट के चलते आदिल को दोबारा गिरफ्तार किया गया था। बाद में आठ अन्य मामलों में भी अदालत से जमानत मिल गई। अब तक कुल 26 मुकदमों में उसे जमानत मिल चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed