फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested with 480 banned capsules

Faridabad News: 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 480 banned capsules
फरीदाबाद। मोहना-बागपुर रोड पर यमुना नदी के पुल के पास प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल लेकर खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल जिले की दीवान सिंह की ढाणी निवासी राजू सिंह (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 480 कैप्सूल बरामद हुए है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 15 अक्तूबर को टीम मोहना बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजू सिंह यमुना पुल के पास प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को सेक्टर-12 स्थित ईटीओ कार्यालय लेकर पहुंची, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक शर्मा की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी के पास मौजूद पॉलीथिन से दो डिब्बे मिले। पुलिस ने कैप्सूल जब्त कर सील किए और बरामदगी की वीडियो ई-साक्ष्य एप पर दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed