फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested with 450 kg firecrackers

Faridabad News: 450 किलो पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 450 kg firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में मुकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल से 1.50 लाख रपये में पटाखे खरीदकर लाया था। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एनआईटी निवासी मुकेश गाड़ी में पलवल की तरफ से अवैध पटाखे लेकर फरीदाबाद आ रहा है। पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर नाकाबंदी का आरोपी को काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान एनआईटी निवासी मुकेश ठुकराल के रूप में हुई। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें ज्वलनशील पदार्थ ( पटाखे) भरे मिले। जिसमें मैजिक कलर शॉट डोनाल्ड बम, हाइड्रो ग्रीन बुलेट बम, मल्टी कलर बम शॉट, ब्लू शॉट बसु, नस्तार, उल्टी कलर शॉट इ, रैप म्यूजिक बम, विशलिंग रॉकेट, बल शॉट बम, बम मल्टीकलर, स्टार बम मुर्गा छाप बम, फुलझड़ी आजाद, मुर्गा छाप बम, ब्बल 3डी शॉट, लड़ी बम, लड़ी खाकी पैकिंग बम, थैली मुर्गा छाप, मिक्स बम, अनार लक्ष्मी बम्ब, धरती बम्ब व पिस स्काई शॉट के पटाखे बरामद किए गए। जिसका कुल वजन 458.65 किलोग्राम था। पुलिस द्वारा मुकेश ठकुराल से बम पटाखे रखने के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ड्राइवरी का काम करता है, जो अपनी गाड़ी लेकर किसी काम से पलवल गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed