{"_id":"68496f7150451ea0610ab29f","slug":"accused-arrested-who-killed-sadhu-by-beating-him-with-stick-after-abusing-him-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साधु का एक हत्यारा गिरफ्तार: दूसरा है फरार, डंडों से पीट-पीटकर की थी हत्या; बिहार से निकला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु का एक हत्यारा गिरफ्तार: दूसरा है फरार, डंडों से पीट-पीटकर की थी हत्या; बिहार से निकला कनेक्शन
Wed, 11 Jun 2025 05:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:46 PM IST
सार
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में एक साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। आखिरकार पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे अभी गिरफ्त से बाहर है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मृत मिले साधु की हत्या गाली-गलौच के बाद मंडी के ही दो मजदूरों ने डंडे से पीटकर की थी। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने एक आरोपी संजीत मेहतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार बेगूसराय का मूल निवासी है और अब बल्लभगढ़ अनाज मंडी में ही रहता है।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 8 जून की रात को वो अपने साथी के साथ मौजूद था। इस दौरान साधु विजय गुप्ता के साथ इनकी गाली-गलौच हुई। इसी के गुस्से में दोनों ने मिलकर साधु की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
संजीत पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। उसके दूसरे साथी की तलाश टीम कर रही है।
विज्ञापन
आदर्श नगर थाना में अनाज मंडी निवासी कल्लू पल्लेदार ने मामले में शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि विजय गुप्ता नामक साधु अनाज मंडी में ही घूमते रहते थे। रात को वो मंडी में ही सोते थे।
8 जून की रात को अनाज मंडी में बेलदारी का काम करने वाले 2 लोगों ने मिलकर साधु की पीटकर हत्या कर दी। आदर्श नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।