Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in old theft case.

Faridabad News: चोरी के पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in old theft case.
तावड़ू। सदर पुलिस ने लगभग 6-7 महीने पुरानी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जुलाई 2025 की रात को भंडगपुर नाई नंगला गांव में एक बंद पड़े मकान से चांदी के आभूषणों और इन्वर्टर बैटरी की चोरी से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता इसराइल पुत्र गफ्फूर निवासी भंडगपुर नाई नंगला ने 1 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। जिन्होंने बताया कि 14/15 जुलाई 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिलाओं के चांदी के गहने लगभग 1 किलो 500 ग्राम वजन के साथ-साथ घड़ी और इन्वर्टर बैटरी चुरा ले गए। उस समय चोरों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन अब शिकायतकर्ता को पूरी तरह यकीन हो गया है कि यह वारदात जाहिद पुत्र शहिद निवासी भंडगपुर नाई नंगला और उसके एक साथी ने की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed