फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in cyber fraud of Rs 6.60 lakh

Faridabad News: 6.60 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cyber fraud of Rs 6.60 lakh
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,60,500 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने बैंक खाता मुहैया करवाने वाले आरोपी को 16 मई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक पटेल (22) निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने सोनू नामक युवक से बैंक खाता लेकर उसे ठगों को मुहैया कराया था। पुलिस के अनुसार अभिषेक बीएससी नर्सिंग का छात्र है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट निवेश से जुड़ा विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। ठगों ने उसे प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग खातों में कुल 6.60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 30 लाख रुपये का आईपीओ दिखाकर और रकम जमा कराने का दबाव बनाया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed