फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in case of rape of minor

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of rape of minor
मुजेसर थाना पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर
विज्ञापन

14 जुलाई 2024 को नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले गया था आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 20 साल का गुलशन यूपी मैनपुरी का रहने वाला है। वो यहां फरीदाबाद के लक्कड़पुर में रहता है। संजय कॉलोनी चौकी की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह पीड़िता के पिता के पास ईंटें सप्लाई करने का काम करता था। इसी दौरान किशोरी से इनकी पहचान हो गई। 14 जुलाई 2024 को आरोपी किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी इसे यूपी शाहजहांपुर में अपने मामा के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि उनकी नाबालिग बेटी 14 जुलाई 2024 को बगैर किसी को कुछ बताए घर से चली गई। आस-पास के इलाके में उसे ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। बाद में शिकायत पुलिस को दी गई, जिस पर मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को ढूंढ लिया और उसके बयान के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed