फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for providing bank account used in fraud

Faridabad News: ठगी में बैंक खाता मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing bank account used in fraud
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क के नाम पर 10.30 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।


पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल कर खुद को एक निजी कंपनी का इंटरव्यूअर बताने वाले व्यक्ति ने पार्ट-टाइम ऑनलाइन काम का लालच दिया। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ रकम भेजी गई, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर प्रीपेड टास्क के नाम पर निवेश कराया गया। शिकायतकर्ता ने 17 से 20 नवंबर 2023 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 10 लाख 30 हजार 700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी अनुज कुमार की पहचान की और 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक अन्य व्यक्ति का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। जांच में सामने आया कि उस खाते में ठगी की रकम में से 9 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed