{"_id":"67c03f8bd737dd0d770b6dfe","slug":"accused-arrested-for-duping-up-police-of-rs-3-45-lakh-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'यूपी पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा': रील बनाकर देता था झांसा, भाई-बहन से लाखों की ठगी करने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा': रील बनाकर देता था झांसा, भाई-बहन से लाखों की ठगी करने वाला दबोचा
Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
सार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ठग ने एक भाई-बहन को ठगी का शिकार बनाया।यूपी में सिपाही पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.45 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी को दबोचा है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में सिपाही पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.45 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक गाजियाबाद शास्त्री नगर महिंद्रा एनक्लेव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर नौकरी दिलाने की स्टोरी लगा देता था। वहीं से शिकायतकर्ता भाई-बहन से संपर्क हुआ और इसने अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदि है। इसी के चलते इसने ठगी की थी। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत संत नगर ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक ने दी थी। जिसमें कहा गया कि युवक और उसकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी जिसमें यूपी पुलिस में सिपाही पद पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। फिर इंस्टाग्राम की आईडी पर संपर्क किया और बात की।
विज्ञापन
जिसमें आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सिपाही की वैकेंसी होने की बात कही। शिकायतकर्ता की बहन ने अपने दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से ठग के पास भेज दिए। ठग ने शिकायतकर्ता से पैसे की डिमांड की। ठग शिकायतकर्ता ने फोन पे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए।
बाद में आरोपी ने यूपी पुलिस में पुरुष सिपाही पद की भर्ती के बारे में कहकर युवक के भी दस्तावेज लिए और इससे भी और रुपये ट्रांसफर करा लिए। दोनों भाई बहन से कुल 3,45,037 रुपए लेने के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। तब ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।