फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for duping Rs 37.75 lakh by promising profits on IPO investment

Faridabad News: आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 37.75 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 37.75 lakh by promising profits on IPO investment
आरोपी अनुज गुप्ता दिल्ली का रहने वाला
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 37.75 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुज गुप्ता दिल्ली के शास्त्री नगर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुज खाताधारक है।

इसने अपना खाता आगे दे रखा था। इसके खाते में ठगी के 7 लाख रुपये आए थे। आरोपी दिल्ली में रेस्त्रां चलाता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत ग्रीनफील्ड कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से दो अलग-अलग नाम से बने ग्रुप में जोड़ा गया। बाद में ठगों ने कॉल कर भी संपर्क किया। शिकायतकर्ता को स्टॉक में निवेश कर दैनिक लाभ का वादा किया। फिर एक इंटरनेशनल ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। फिर आईपीओ में निवेश के नाम पर 37.75 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन में ही मुनाफा भी दिखाने लगे। शिकायतकर्ता को और निवेश करने को कहा गया लेकिन उसने रिफंड के लिए कहा तो खाता ही फ्रीज कर दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed