{"_id":"69a9c38de01072c5f10003e4","slug":"accused-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-520-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64259-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 5.20 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 5.20 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 5.20 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिग्विजय सिंह राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि जिस खाते में ठगी के रुपये ट्रांसफर हुए थे, उस खाते का डेबिट कार्ड आरोपी के पास था। खाते में पैसे आने के बाद आरोपी एटीएम से नकदी निकालकर राजकुमार को दे देता था। राजकुमार पैसों में से अपना कमीशन रखकर बाकी रकम को ठगों को ट्रांसफर कर देता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राजकुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। राजकुमार ने ही खाते से जुड़ा डेबिट कार्ड दिग्विजय सिंह को दिया था। आरोपी दिग्विजय सिंह को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सेक्टर-15ए निवासी महिला ने दी थी।