{"_id":"6a0c9f3524be686c0704357d","slug":"accused-arrested-for-cheating-rs-1534-lakh-in-the-name-of-paying-water-bill-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70360-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर 15.34 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर 15.34 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 18 मई को पानी का बिल भरने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 15,34,699 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार निवासी जिला देवघर, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-9 निवासी एक स्कूल संचालक ने शिकायत दी थी कि उनके स्कूल के बैंक खाते में अकाउंटेंट रघुवीर का मोबाइल नंबर लिंक था। नौ दिसंबर को अकाउंटेंट के मोबाइल पर लगातार ओटीपी और खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जांच में पता चला कि खाते से 15,34,699 रुपये निकाल लिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को 18 मई को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को पानी का बिल भरने के नाम पर कॉल की थी और फिर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते की जानकारी भरवाई थी। आरोपी 12वीं पास बताया गया है।