{"_id":"68a4c80599c407a3110f1897","slug":"accused-arrested-for-cheating-of-rs-136-lakh-in-the-name-of-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49479-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर 1.36 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर 1.36 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निवेश के नाम पर 1.36 लाख की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कैलास राजस्थान, जैसलमेर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि कैलास ने सतेंद्र का खाता गंगा सिंह से लेकर आगे ठगों को दिया था।
मामले में सतेंद्र व गंगा सिंह को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी कैलास बीएससी की पढ़ाई कर चुका है और बेरोजगार है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कैलास को चार दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। बल्लभगढ़ की गांधी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि टेलीग्राम पर मैसेज आया कि ऑनलाइन रिव्यू कर रुपये कमा सकते हो। बाद में महिला को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा। आरोपियों के कहे अनुसार महिला ने 40 हजार रुपये ठगों के खाते में डाल दिए। महिला ने रिफंड मांगा तो बहाने से 96315 रुपये और डालने को कहा। ये रुपये भी महिला ने ट्रांसफर कर दिए लेकिन उन्हें रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।