{"_id":"68c471b30fa078955f0bc3b9","slug":"accused-arrested-for-cheating-by-posing-as-flipkart-customer-care-employee-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51214-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Sep 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 65988 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहनवाज अहमद कोलकाता का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि ये चाय की दुकान चलाता है और इसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। इसके खाते में ही ठगी के रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-70 निवासी व्यक्ति ने दी। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान ऑर्डर किया था। इसे वापस करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर बात की। आरोपी ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर बात करते हुए कहा कि आपका सामान वापस हो जाएगा। इसी बहाने से आरोपी ने खाते से 65988 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।