फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused absconding for seven years while frequently changing hideouts arrested.

Faridabad News: ठिकाने बदलकर रह रहा सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for seven years while frequently changing hideouts arrested.
महिला थाना बल्लभगढ़ में 2019 में दर्ज हुआ था नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पॉक्सो अधिनियम के मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (पीओ) को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के पीओ स्टाफ सेक्टर-17 की टीम ने तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को दबोचा।
आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान शंकर दास निवासी गुहला, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में महिला थाना बल्लभगढ़ में पॉक्सो अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार जून 2019 में महिला ने थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी ने गलत कार्य किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से पुलिस से बचने के लिए राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहा था। आरोपी ड्राइवर का काम करता था और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed