फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of selling a single plot to two people

Faridabad News: एक प्लाॅट दो लोगों को बेचने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling a single plot to two people
फरीदाबाद। तिलपत में एक ही 83 वर्गगज प्लाॅट को दो अलग-अलग लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्लाॅट बेचने वाले व्यक्ति, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे विनोद साहनी ने बताया कि उसने तिलपत में 83 वर्गगज का प्लाॅट विनय चंद्र झा से 10.10 लाख रुपये में खरीदा था। पूरी रकम नकद देने के बाद उसके नाम जीपीए और वसीयतनामा किए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उसने प्लॉट के 43 वर्गगज हिस्से को करीब 7.75 लाख रुपये में बृजमोहन को और 40 वर्गगज हिस्सा करीब 5 लाख रुपये में सुशील शर्मा को बेच दिया। मामला तब सामने आया जब एक महिला ने उक्त जमीन पर अपना दावा जताया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला का कहना है कि प्लाॅट को 100 वर्गगज बताकर 14 अक्तूबर 2009 को विनय झा के भाई केसी झा ने राजेंद्र शर्मा के माध्यम से उसके पति गुंजन कुमार सिंह को बेच दिया था। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विनय चंद्र झा, केसी झा और राजेंद्र शर्मा ने मिलीभगत कर एक ही प्लाॅट को अलग-अलग लोगों को बेचकर रकम हड़पी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed