फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of raping a woman after entering her home

Faridabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accusation of raping a woman after entering her home
विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सो रही महिला से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिजनों को जातिसूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दो दिन पहले वह रात को अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति रात की ड्यूटी पर गया हुआ था। रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच गांव का ही रहने वाला आरोपी घर का गेट खोलकर अंदर घुस आया और दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। इस दौरान सास-ससुर और पड़ोसियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को जातिसूचक शब्द कहते हुए पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-58 थाना ने पीड़िता की शिकायत पर 15 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed