{"_id":"6ab812d15cc0920158080d94","slug":"accusation-of-firing-at-a-young-mans-car-following-a-parking-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81132-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्किंग विवाद के बाद युवक की कार पर गोली चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्किंग विवाद के बाद युवक की कार पर गोली चलाने का आरोप
विज्ञापन
फरीदाबाद। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों पर पीछा कर गोली चलाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बड़ौली पुल पर आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उनकी स्कॉर्पियो के दाहिने हिस्से में लगी। घटना 24 सितंबर की तड़के करीब 1:30 बजे की है।
सेक्टर-75 निवासी हर्षवर्धन तोमर ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त अश्विनी नरवत के साथ रात करीब 1:30 बजे सेक्टर-10 स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। वहां कार सवार युवक और उसके दोस्तों से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों वहां से निकलकर बड़ौली पुल पहुंचे तो वही कार सवार पीछे से आ गए और उन पर गोली चला दी। गोली उनकी कार के दाहिने हिस्से में लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अपराध शाखा की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची लेकिन मौके से कोई खोखा या कारतूस नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हर्षवर्धन की शिकायत और कार को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद