फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of claiming insurance using fake medical bills

Faridabad News: फर्जी मेडिकल बिल से बीमा दावा लेने का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accusation of claiming insurance using fake medical bills
फर्जी मेडिकल बिल से बीमा दावा लेने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य बीमा का दावा हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी मेडिकल बिल लगाने के मामले में अदालत ने थाना मुजेसर पुलिस को रिजवान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अदालत में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बीमाधारक ने उपचार से संबंधित दस्तावेज और मेडिकल बिल प्रस्तुत किए थे। संदेह होने पर कंपनी ने मामले की जांच निजी एजेंसी से कराई।


जांच में सामने आया कि नीलकंठ मेडिकोज के नाम से तीन अगस्त 2023 का 9,446 रुपये और राजू ब्रदर्स के नाम से 30 अगस्त 2023 का 35,352 रुपये का बिल लगाया गया था। जांच एजेंसी ने दोनों प्रतिष्ठानों से बिलों का सत्यापन कराया। संचालकों ने बिल अपने यहां से जारी होने से इनकार किया। रिपोर्ट में दोनों बिलों को फर्जी बताया गया। अदालत ने रिकॉर्ड देखने के बाद पुलिस जांच जरूरी मानते हुए दो दिन में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed