फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account provider arrested for fraud of Rs 25.67 lakh

Faridabad News: 25.67 लाख रुपये की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Account provider arrested for fraud of Rs 25.67 lakh
एक अन्य मामले में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में भी बंद रह चुका है आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 25.67 लाख रुपये की ठगी के मामले में ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी यूपी के देवरिया का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इसने खेमराज का खाता वरुण से लेकर ठगों को दिया था। जब ठगों ने खाते को नोएडा में प्रयोग किया तो उस समय शहाबुद्दीन वहीं उनके साथ मौजूद था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में निवेश के बहाने 25.67 लाख रुपये की ठगी की यह वारदात इस्माइलपुर निवासी व्यक्ति से हुई थी। उन्होंने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी कि फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। वहां पर लिंक देकर आरोपियों ने एप डाउनलोड करवाई और खाता खोला गया। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 25.67 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं करने दिया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed