फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested in 'digital arrest' fraud case.

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested in 'digital arrest' fraud case.
79,180 रुपये आए थे खाते में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के मामलों में नाम आने का दावा कर एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने और केस से नाम हटाने का झांसा देकर 81 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दूसरी लेयर के एक खाताधारक को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। उसे 17 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी बीएससी का छात्र है और उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उसके खाते में ठगी की रकम में से 79,180 रुपये ट्रांसफर हुए थे।


जांच में यह भी पता चला कि ठगी की रकम पहले प्रथम लेयर के दो बैंक खातों में भेजी गई थी। इनमें 30 लाख और 51 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। 30 लाख रुपये वाले खाते से 79,180 रुपये आरोपी नरेंद्र के खाते में पहुंचे थे। मामला सेक्टर-7डी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत से जुड़ा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed