फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested from Delhi in cyber fraud case.

Faridabad News: 32.81 लाख की साइबर ठगी में खाताधारक दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested from Delhi in cyber fraud case.
खाते में आए थे ठगी के 1.06 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 32 लाख 81 हजार 944 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने 15 जून को एक खाताधारक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आलोक रायजादा निवासी पश्चिम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खाते में ठगी की रकम में से 1.06 लाख रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी सिंघु बॉर्डर के पास एक निजी कंपनी में कार्यरत है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-82 निवासी प्रकाश रंजन ने साइबर थाना सेंट्रल में दर्ज शिकायत दर्ज में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा था, जिसमें कम समय में अधिक लाभ कमाने का दावा किया गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद एक व्हाट्सएप समूह में जुड़ गए। इसके बाद ठगों के झांसे में आकर उन्होंने फरवरी से मार्च 2026 के दौरान 32 लाख 81 हजार 944 रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उनको ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस ने धनराशि के लेन-देन का विश्लेषण किया, जिसमें आलोक रायजादा का बैंक खाता सामने आया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed