फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for fraud of Rs 54.50 lakh in the name of investment in share market

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 54.50 लाख की ठगी मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for fraud of Rs 54.50 lakh in the name of investment in share market
खाते में आए थे ठगी के 1 लाख रुपये, साइबर थाना बल्लभगढ़ ने की कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 54.50 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारकर को गिरफ्तार किया है। ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को अंजाम दिया था।


साइबर थाना बल्लभगढ़ में मोहाना निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसको ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। जहां स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करके लाभ कमाने के बारे में बताया जाता था। कुछ दिन शिकायतकर्ता ने ग्रुप में अन्य लोगों का मुनाफा देखा, जिस पर वह लालच में आ गया और उसने भी निवेश करने के बारे में कहा। ठगों ने उसके पास एक एप का लिंक भेजा और उसका खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद निवेश के लिए ठगों द्वारा दिए गए खातों में उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 54.50 लाख रुपये भेज दिए। ठग उसके निवेश खाता में लाभ के साथ कुल 2,87,38,114 रुपये दिखा रहे थे। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उसके खाता को बंद कर दिया गया। जब उसने ठगो से सम्पर्क किया तो उन्होंने पैसे निकालने के एवज में 46 लाख रुपये की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया गया। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिटवा केवीन (24) वासी जिला राजकोट, गुजरात को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिटवा केवीन खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगों को दिया था। खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। आरोपी आईटीआई पास है व एक प्राइवेट कंपनी में डीजल मैकेनिक का काम करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed