{"_id":"69d95d60a833c5b0fb0a44ba","slug":"accident-on-expressway-involving-brick-laden-tractor-two-cars-damaged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67193-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईंटों से भरे ट्रैक्टर एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो कारें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईंटों से भरे ट्रैक्टर एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो कारें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक के कारण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार करीब शाम चार बजे ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक लेन बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार उससे टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी संतुलन खो बैठी और दोनों वाहनों से जा भिड़ी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।