{"_id":"67401963b0d7ab56730d9c35","slug":"acb-team-caught-sub-inspector-giving-bribe-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: एसीबी की टीम ने रिश्वत देते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोचा, दूसरा साथी पुलिसवाला मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: एसीबी की टीम ने रिश्वत देते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोचा, दूसरा साथी पुलिसवाला मौके से फरार
Fri, 22 Nov 2024 11:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:11 AM IST
सार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के रूप मे हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान रामचंद्र है। दोनों सब-इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना एनआईंटी में तैनात है। इनकी एनआईटी साइबर थाना में पहली पोस्टिंग थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार देर रात सेक्टर 15 बाजार से 12 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप मे एक सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दबिश के दौरान आरोपी का दूसरा साथी सब-इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया है। एसीबी की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के रूप मे हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान रामचंद्र है। दोनों सब-इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना एनआईंटी में तैनात है। इनकी एनआईटी साइबर थाना में पहली पोस्टिंग थी। बताया जा रहा है की साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी को अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले में दोनों ने परिजन से 19 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत के पैसे देने का शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया जा रहा था। इसकी शिकायतकर्ता ने सूचना एसीबी को दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद एसीबी ने एक डीएसपी की अगुवाई मे टीम गठित की और फिर पैसे लेकर शिकायतकर्ता को सेक्टर-15 बाजार दोनों सब-इंस्पेक्टर से मिलने भेजा गया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पैसे दिए। तो तुरंत पैसे के साथ एसीबी की टीम ने सब-इंस्पेक्टर अर्जुन को दबोच लिया। जबकि दूसरा सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र मौके से फरार हो गया। एसीबी मामले की जांच मे जुटी है। एसीबी शुक्रवार को आरोपी सब-इंस्पेक्टर का मेडिकल कराने के बाद अदालत मे पेश करेंगी। फिर रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन