फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ACB presented chargesheet against ASI on bribery charges

Faridabad News: रिश्वत के आरोप में एएसआई के खिलाफ एसीबी ने पेश की चार्जशीट

Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
ACB presented chargesheet against ASI on bribery charges
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दुष्कर्म के एक केस में एक व्यक्ति का नाम निकालने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद एएसआई महावीर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। अब केस पर सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से आरोपी को चार्जशीट की कापी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद चार्ज तय होंगे और फिर ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।

मामले में कोसी कलां के गांव तुमौला निवासी धर्मेन्दर चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी थी। जनवरी 2025 में काम की तलाश में सेक्टर 12 में बाइक से जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात लड़की ने लिफ्ट मांगी और फिर दोनों ने सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने 1500 रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने पैसे न होने की बात कहकर मना कर दिया। 17 जनवरी को सेक्टर 11 में दो पुलिसकर्मी मिले और पकड़कर फोन छीनकर सेंट्रल थाने में ले गए। छोड़ने के बदले 1 लाख रुपये मांगने लगे। 50,000 रुपये में मान गया। 20,000 रुपये ले लिए। 30,000 रुपये 18 जनवरी को देने थे।
विज्ञापन

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी थानेदार महावीर को रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया तो वह दूसरे गेट से रिश्वत की रकम लेकर मौके से भाग गया था। एसीबी की टीम ने सेंट्रल थाने में खड़ी जब आरोपी की कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 36 हजार 505 रुपए संदिग्ध मिले। आरोपी एएसआई ने 10 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तब एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed