{"_id":"68c1c973bbed56257a0fc4b4","slug":"ac-bus-started-for-dabwali-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51046-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबवाली के लिए एसी बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबवाली के लिए एसी बस शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, सिरसा के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ डिपो से डबवाली के लिए रोडवेज की एसी बस बुधवार से शुरू हो गई है। यह बस गुरुग्राम के रास्ते डबवाली जाएगी। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि डिपो की ओर से अब एक और नए रूट पर एसी बस शुरू की जा रही है। इस बस के शुरू होने से बल्लभगढ़ के यात्रियों के साथ-साथ डबवाली से आने वाले को भी सुविधा मिलेगी।
यह बस सुबह 10:15 बजे डिपो से रवाना होगी। जो गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा होते हुए डबवाली जाएगी। यह बस रात को करीब 9 बजे पहुंचेगी। वहीं अगले दिन सुबह 5:30 बजे यह बस वापस बल्लभगढ़ के लिए रवाना होगी। बस बल्लभगढ़ करीब दोपहर को 3:30 बजे पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से पंजाब जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। क्योंकि डबवाली हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर स्थित है। इस बस का किराया बल्लभगढ़ से डबवाली का 608 रुपये है।