{"_id":"6a86e4d145457da436077ddc","slug":"abvp-submitted-a-17-point-charter-of-demands-to-the-vice-chancellor-faridabad-news-c-24-1-pal1008-127202-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुलपति को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुलपति को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति डॉ. दिनेश से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं पर 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। कुलपति ने मांगों पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र में पार्किंग समस्या के समाधान, सुरक्षा और जिम्मेदारी तय करने की प्रमुख मांग थी। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल और वाटर कूलरों की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा गया। खेल मैदान की बेहतर सुविधा, स्वच्छता और नियमित रखरखाव का मुद्दा भी उठाया गया। छात्राओं के वॉशरूम की स्वच्छता और उचित रखरखाव पर भी जोर दिया गया। एबीवीपी ने बढ़ती विद्यार्थी संख्या के साथ मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान मांगा।