फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ABVP submitted a 17-point charter of demands to the Vice-Chancellor.

Faridabad News: एबीवीपी ने कुलगुरु को सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र

Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a 17-point charter of demands to the Vice-Chancellor.
एबीवीपी ने कुलगुरु को सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश से मुलाकात कर 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। कुलगुरु ने मांगों पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग की समस्या के समाधान, पार्किंग व्यवस्था में सुरक्षा और जिम्मेदारी तय करने, विद्यार्थियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा वाटर कूलरों की स्वच्छता सुनिश्चित करने की मांग की गई। खेल मैदान की बेहतर सुविधा, उसकी स्वच्छता एवं नियमित रखरखाव तथा छात्राओं के वॉशरूम की स्वच्छता और उचित रखरखाव का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। मांग पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की मांग की गई। इस मौके पर एसएफडी प्रांत टोली सदस्य भूपेश, नगर मंत्री हिमांशु, नीरज, आकाश, कृष्ण, पुनीत जिला संगठन मंत्री पलवल सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed