फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Abhay Chautala targeted the BJP government.

Faridabad News: अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala targeted the BJP government.
विज्ञापन


मोहना अनाज मंडी में इनेलो की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना की अनाज मंडी में शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। बैठक में 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया।

अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनाव में इनेलो के पक्ष में मतदान करने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का मौका देने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। महंगाई के कारण आम परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दोनों दलों की नीतियों पर सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा ने अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article