{"_id":"69dfe8dc32ee27cd450a3fe7","slug":"aashna-khurana-brings-laurels-to-her-name-with-100-marks-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67615-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 100 प्रतिशत अंक के साथ आशना खुराना ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 100 प्रतिशत अंक के साथ आशना खुराना ने नाम किया रोशन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 15 ए स्थित विद्या मंदिर स्कूल में सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम अच्छा आने पर
जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिला शिक्षा का परचम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों ने इस बार फरीदाबाद को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। जिले के छात्रों ने न केवल शानदार सफलता हासिल की बल्कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि शहर के स्कूल गुणवत्ता शिक्षा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस बार एमवीएन स्कूल की छात्रा आशना खुराना ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
परिणाम जारी होते ही शहर के विभिन्न स्कूलों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अवकाश के बावजूद छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षकों के साथ अपनी खुशी साझा की। कई स्कूलों में जश्न का माहौल रहा, जहां छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर अपनी सफलता का जश्न मनाया।
एमवीएन स्कूल की छात्रा आशना खुराना ने सभी विषयों में 100-100 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। लगातार अनुशासन और नियमित पढ़ाई को अपनी सफलता का आधार बताते हुए आशना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर दबाव, परिणाम देखने में हुई परेशानी
परिणाम को लेकर दिनभर असमंजस बना रहा, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक परिणाम जारी होने से छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ सीबीएसई की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ गया, जिससे कई छात्रों को परिणाम देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई और छात्रों ने अपने परिणाम देख राहत की सांस ली। पिछले पांच वर्षों के परिणामों पर नजर डालें तो 2021 में परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि इसके बाद 2022 में 96.3 प्रतिशत, 2023 में 92.3 प्रतिशत और 2024 में 92.16 प्रतिशत रहा। 2025 में यह 92.97 प्रतिशत तक पहुंचा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रारंभिक गिरावट के बाद अब परिणाम स्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं।
शहर की शिक्षा व्यवस्था को मिली नई पहचान
इस वर्ष के परिणामों ने फरीदाबाद को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिलों की सूची में ला खड़ा किया है। छात्रों की इस सफलता से न केवल अभिभावकों में विश्वास बढ़ा है, बल्कि यह संकेत भी मिला है कि शहर की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत दिशा में आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में यह उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।