फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aapda Mitra scheme of the central government is a good initiative: S Narayanan

केंद्र सरकार की आपदा मित्र योजना एक अच्छी पहल : एस नारायणन

Sat, 05 Aug 2023 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Aapda Mitra scheme of the central government is a good initiative: S Narayanan
कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल के मीटिंग हॉल में शनिवार को आपदा मित्र योजना के तहत आयोजित होने वाली कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए राजस्व सचिव एस नारायणन ने कहा कि बदलते वक्त के साथ हम सभी को भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की आपदा से लड़ने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “आपदा मित्र योजना” एक अच्छी पहल है। जिसके तहत चुने गए कुछ वालंटियरों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि किसी आपदा के दौरान तत्काल प्रतिक्रिया शुरू करनी हो तो प्रशिक्षित आपदा मित्र ही ऐसा कर सकते हैं और यह एक बहुत अच्छी अवधारणा है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा हरियाणा राज्य में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के सहयोग से जिले में मध्यावधि समीक्षा और आपदा मित्र योजना की सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रलेखन पर एक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। एनडीएमए के संयुक्त सचिव कुनाल सत्यार्थी ने बताया कि इस आयोजन में देश के 20 से ज्यादा राज्यों के प्रतिनिधि एवं वालंटियर भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य भाग लेने वाले राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों को योजना के क्रियान्वयन में अपने अनुभवों, चुनौतियों को साझा करना, अंतराल की पहचान और योजना के उचित क्रियान्वयन के लिए मध्य-पाठ्यक्रम सुधार करने का अवसर प्रदान करना है। आपदा मित्र को अबतक लगभग 25 राज्यों के 30 बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है। करीब 5,500 आपदा मित्रों और आपदा सखियों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। करीब 350 आपदा प्रभावित जिलों में आपदा मित्र योजना लागू की जा रही हैं। आपदा मित्र 18 से 40 की बीच आयु वाले लोगों को बनाया जाता है। इन्हें आपदा से निपटने संबंधी सभी जरूरी प्रशिक्षण दिए जाते हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक आपदा मित्र का पांच लाख रुपये का बीमा कराया जाता है। इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपये का किट इन्हें दिया जाता है। अध्ययन सामग्री व पहचान पत्र भी दिया जाता है। बैठक में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से संयुक्त सलाहकार सूर्या पांडे, पर्यटन विभाग के एमडी नीरज कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, एसीपी अभिमन्यु गोयत, जीएम टूरिज्म यूएस भारद्वाज, डीआरओ बिजेंद्र राणा, परियोजना अधिकारी गुरुकरण सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed