फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AAP workers to gather at Jantar Mantar to protest against electoral irregularities.

Faridabad News: चुनावी अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटेंगे आप कार्यकर्ता

Sat, 10 Oct 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
AAP workers to gather at Jantar Mantar to protest against electoral irregularities.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। चुनावी अनियमितताओं के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

रविंद्र फौजदार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। चुनावी अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित संस्थाओं की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिल्ली पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं। मेट्रो और अन्य परिवहन सेवाओं में संभावित बाधाओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करें। उन्होंने प्रदर्शन में शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article