फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AAP party expressed confidence in Ravindra Faujdar in Ballabhgarh

Faridabad News: बल्लभगढ़ में आप ने रविंद्र फौजदार पर जताया भरोसा

Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
AAP party expressed confidence in Ravindra Faujdar in Ballabhgarh
बल्लभगढ़ से आप पार्टी ने रविंद्र फौजदार को अपना प्रत्याशी चुना है। वह परिवार की ओर से संचालित स्कूल के प्रधानाचार्य हैं और पांच वर्षों से आप पार्टी से जुड़े हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं। अब देखना यह है कि वह पार्टी को चुनाव में कितना आगे ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा से वर्तमान विधायक और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र से युवा कार्यकर्ता और अपना स्कूल चलाने वाले रविंद्र फौजदार (42) को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


रविंद्र की शिक्षा एमए, एमएड है और वह समाजसेवी हैं। रविंद्र विशेष रूप से रक्तदान अभियानों से जुड़े रहते हैं। शहर में किसी को भी रक्त की आवश्यकता होती है तो वह मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाते हैं। पिछले 5 वर्षों से आप पार्टी के साथ जुड़े हैं। रक्तदान शिविरों का आयोजन और रक्तदान करने में आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पार्टी का बल्लभगढ़ में बड़़ा जनाधार नहीं है। ऐसे में कोई कद्दावर चेहरे के बजाए एक सामाजिक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। बल्लभगढ़ से पार्टी से जुड़े होने और समाजसेवी होने के चलते टिकट सौंपा गया है। उनके पिताजी सरबजीत फौजदार एक समाजसेवी थे। स्थानीय लोगों में उनकी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed