फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aadhaar card is not mandatory in BK

फरीदाबाद: बीके में आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म

Thu, 16 Feb 2023 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is not mandatory in BK
बीके में आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म
विज्ञापन

- किसी भी आईडी प्रूफ से बनवा सकेंगे ओपीडी कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सरकारी अस्पताल बीके में उपचार के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब किसी भी आईडी प्रूफ से मरीज ओपीडी कार्ड बनवा कर अपना इलाज करवा सकता है। इससे जिले के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने जारी किए।

बीके अस्पताल में हर रोज 1500 से लेकर 2000 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। मरीजों को उपचार करने से पहले ओपीडी कार्ड बनवाना पड़ता है। पहले कार्ड बनाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड मांगा जाता था। आधार कार्ड न होने पर उन्हें इलाज से वंचित रहना पड़ता था। कई मरीज ऐसे होते हैं जो आधार कार्ड घर छोड़ आते हैं उन्हें दोबारा लेने जाना पड़ता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी आईडी प्रूफ से मरीज अपना पंजीकरण करवा सकता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पहले उपचार दिया जाएगा, उसके बाद परिजनों से कार्ड व फाइल बनवाने के लिए कहा जाएगा। अस्पताल प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने कहा कि महानिदेशक के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed