{"_id":"68d590481ac8908a8b07961d","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118085-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत
सार
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर पेलक गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अरुण कुमार तोमर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर पेलक गांव के चौक के पास हादसा
अज्ञात वाहन ने मृतक की बाइक को जोरदार टक्कर मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर पेलक गांव के चौक के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के दमकौला गांव निवासी अरुण कुमार तोमर के रूप में हुई है।
अरुण अपनी बाइक से पलवल स्थित अपने ननिहाल जा रहा था तभी पेलक चौक के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना उसके चचेरे भाई सुमित कुमार को दी। सुमित मौके पर पहुंचा और घायल को तुरंत पलवल के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सुमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अब वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।