फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young woman learning to drive a car hits a man sitting on a bench.

Faridabad News: कार सीख रही युवती ने बेंच पर बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर

Wed, 29 Apr 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young woman learning to drive a car hits a man sitting on a bench.
ब्रेक की बजाय गलती से दबा दी थी रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 में स्थित विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय के सामने मंगलवार की सुबह एक युवती कार चलना सीख रही थी। तभी युवती ने ब्रेक लगाने की बजाय रेस दबा दी। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर बेंच पर बैठे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर दो निवासी देवी सिंह की बेटी मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे कार चलना सीख रही थी। तभी यह हादसा हुआ। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पेड़ से टकराने की वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed