फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man who went to immerse his grandmother's ashes died by drowning

Faridabad News: दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए युवक की डूबने से मौत

Fri, 31 May 2024 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to immerse his grandmother's ashes died by drowning
अस्थियां विसर्जित करने के बाद यमुना में नहाने के लिए उतरा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मोहना छांयसा पर बने कट पुलिया के पास यमुना नदी पर दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दो भाईयों के साथ अस्थियां विसर्जित करने के बाद यमुना में नहाने के लिए उतरा था। यमुना में युवकों को डूबता देख गांव के लोगों ने दो सगे भाईयों को तो बचा लिया लेकिन तीसरे युवक को नहीं बचा पाए। थाना छायंसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।


थाना छांयसा प्रभारी राजबीर ने बताया कि उनको शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक यमुना में गांव मोहना छांयसा पर बने कट पुलिया के पास नहाते वक्त डूब गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि इंदिरा कॉलोनी मुजेसर निवासी दीपक, अमित और सुमित अपने एक और भाई के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे अस्थियों को विसर्जित करने के बाद चार में तीन युवक गर्मी के चलते नहाने के लिए यमुना में चले गए। उस दौरान गांव के लोग आम जनता को पानी पिलाने की सेवा कर रहे थे। तभी तीन युवक नहाते वक्त डूबने लगे। जिसमें से गांव के लोगों ने दोनों सगे भाई अमित और सुमित को सुरक्षित बचा लिया लेकिन दीपक डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed